फ्लर्टिंग से बचने के लिए जाह्नवी कपूर ने ऑरी को बताया था अपना पति, 'परम सुंदरी' एक्ट्रेस ने कहा- 'कई लोग मुझे अपना...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 30, 2025, 11:36 AM IST

Janhvi Kapoor Latest Interview: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की नई रोमांटिक-कॉमेडी परम सुंदरी (Param Sundari) से दर्शकों के बीच धूम मचा रही है। इस बीच जाह्नवी कपूर ने एक मजेदार खुलासा किया कि उन्होंने एक बार अपने दोस्त ऑरी को को...

Janhvi Kapoor Latest Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी नई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म परम सुंदरी (Param Sundari) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। जाह्नवी कपूर की ये फिल्म रिलीज होने के बाद से बड़े पर्दे पर धमाल मचा रही है। फिल्म परम सुंदरी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। इन सब के बीच जाह्नवी कपूर का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खुलासे करती नजर आईं। जाह्नवी कपूर ने इस दौरान ओरहान अवत्रमणि (Orhan Awatramani) यानी ऑरी (Orry) को लेकर कुछ ऐसा बताया जिसने सबको हैरान कर दिया है।

Janhvi Kapoor Latest Interview

Image Source: IMDb

जाह्नवी कपूर ने ऑरी को बताया था 'पति'

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसी वजह जाह्नवी कपूर का अभी हाल ही में दिया गया एक इंटरव्यू है। जिसमें जाह्नवी कपूर ने कुछ ऐसा खुलासा किया है जिसने सबके होश उड़ा दिए। IMDb के शो स्पीड डेटिंग में जाह्नवी ने खुलकर बताया कि वो अपने दोस्त ऑरी को अपना हसबैंड बता चुकी हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने कई बार कहा कि मैं शादीशुदा हूं। LA में कई वेटर्स मुझे अपना फोन नंबर देते थे या कुछ ऐसा लाते जो मैंने ऑर्डर नहीं किया। एक बार मैं ऑरी के साथ थी तो मैंने उनसे कह दिया कि वो मेरा हसबैंड है।' जाह्नवी कपूर का ये बयान आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

End of Feed