बॉलीवुड

Akshay Kumar ने साल में 4 फिल्म करने पर दिया ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब, बोले- जिसको काम मिल रहा है करने दो

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म खेल खेल में के प्रमोशन में बिजी है। एक्टर से पूछा गया कि आप साल में 4 फिल्में करते हैं। इस वजह से एक्टर को कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। एक्टर ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि एक फिल्म करने के बाद पूरे साल क्या करूंगा।

Image

Akshay Kumar (credit Pic: Instagram)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म खेल खेल में की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की है। एक्टर के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्टर से पूछा गया कि वो एक साल में 4 से 5 फिल्में करते हैं। इस वजह से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही है। एक साल में इतनी फिल्में करने को लेकर एक्टर को जमकर ट्रोल किया जाता है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस सवाल का जवाब दिया है।

एक्टर ने कहा, लोग मुझसे हमेशा कहते हैं कि आप एक साल में 4 से 5 फिल्में क्यों करते हैं। आपको साल में एक फिल्म करनी चाहिए। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि अगर साल में एक फिल्म करूंगा तो बाकी के समय क्या करूंगा। तुम्हारे घर आऊंगा।

साल में 4 फिल्में करने पर अक्षय ने तोड़ी चुप्पी

अक्षय ने आगे कहा, बेटा याद रखना, जो लोग लकी होते हैं उनही के पास काम होता है। यहां हर रोज कोई कहता है कि बेरोजगारी चल रही है। काम नहीं मिल रहा है। लेकिन जिसको काम मिल रहा है उसे तो करने दो। उन्होंने आगे कहा, आज कल ऑडियंस अपनी ऑडियंस को लेकर काफी सेलेक्टिव हो गई है। ऑडियंस अपने हिसाब से कुछ ही फिल्मों को थिएटर में देखना पसंद करती है। मैं अपने हिसाब से अच्छे कंटेंट पर काम करता हूं ताकि ऑडियंस को एंटरटेनिंग लगे।

अक्षय की हाल ही में फिल्म सरफिरा सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सरफिरा को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म खेल खेल में के प्रमोशन में बिजी है। ये फिल्म अगले साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article