वडोदरा कार एक्सीडेंट पर फूटा Janhvi Kapoor का गुस्सा, कहा-'सोचकर घिन आती है कि कोई...'

जान्हवी कपूर ने वडोदरा में हुई एक दुखद दुर्घटना पर नाराजगी व्यक्त की है। इस हादसे में रक्षित चौरसिया नाम के एक शख्स ने कार से टक्कर मारकर कई लोगों की जान ले ली है। अब सोशल मीडिया पर उसका बयान वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। उसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि इस मामले में वो गलती स्वीकारने की बजाय बेशर्मी से अपनी सफाई दे रहा है।

Janhvi Reacts To Vadodara Car Crash: वडोदरा में हुए दिल दहला देने वाले हादसे ने सभी को हिला कर रख दिया है। बता दें गुजरात के वडोदरा में होलिका दहन के कुछ घंटे बाद एक भयानक रोड एक्सीडेंट हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हो गई है और उसका पति व बेटी गंभीर रूप से घायल हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है। सभी इस वीडियो को देखने के बाद खुद को रोक नहीं पा रहे हैं और अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor ) ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor

जान्हवी कपूर का फूटा गुस्सा

जान्हवी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "यह भयानक और गुस्सा करने वाला है। मुझे इस बात को सोचकर घिन आती है कि कोई भी व्यक्ति इस तरह का व्यवहार करके बच कैसे सकता है। चाहे वह नशे में हो या नहीं।"

End of Feed