अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में Janhvi Kapoor ने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को हाथों से खिलाया खाना, फैंस बोले-नजर ना लगे

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की। कपल के प्री वेडिंग फंक्शन का जश्न चार दिनों तक इटली में चला था। अब पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पार्टी से हाल ही में जाह्नवी और शिखर का वीडियो सामने आया है।

Janhvi-Shikhar Viral Video: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ये प्री वेडिंग फंंक्शन इटली में क्रूज पर हुआ। इस वेडिंग फंक्शन में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के तमाम सेलिब्रिटीज शामिल हुए। वेडिंग फंक्शन से जाह्नवी कपूर और उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जाह्नवी अपने बॉयफ्रेंड के साथ खाना खाते हुए दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस अपने हाथों से खाना खिलाते हुए नजर आ रही हैं। दोनों के क्यूट मोमेंट को फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन का वीडियो सामने आया है। वीडियो में जाह्नवी प्लेट में कुछ खाते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इसी के साथ किसी से बात करते हुए दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस के बगल में उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया खड़े हुए है। एक्ट्रेस बीच-बीच में शिखर को चम्मच से खिलाते हुए नजर आ रही है। जाह्नवी और शिखर के इस क्यूट वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, जाह्नवी शिखर से बहुत प्यार करती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, ये काफी क्यूट है। तीसरे यूजर ने लिखा, दोनों को नजर ना लगे।

End of Feed