बॉलीवुड

बांद्रा में Raveena Tandon और उनके ड्राईवर पर लगा बुजुर्ग महिला संग हाथापाई करने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल

Ranveena Tandon accused of assaulting an elderly woman: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। वीडियो के मुताबिक रवीना टंडन और उनके ड्राईवर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और तीन लोगों को टक्कर मारने का आरोप लगा है। वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

Raveena Tandon

Ranveena Tandon accused of assaulting an elderly woman: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन इस समय सुर्खियों में हैं। 90 के दशक से लेकर अब तक रवीना टंडन ने कई फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं रवीना टंडन की बड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में रवीना टंडन (Raveena Tandon) को लेकर बेहद हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। शनिवार की देर रात मुंबई के बांद्रा में तीन लोगों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगने के बाद रवीना टंडन विवादों में घिर गई हैं।

इंटरनेट में रवीना टंडन का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रवीना टंडन पर रिजवी कॉलेज के पास कार्टर रोड पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और तीन लोगों को टक्कर मारने का आरोप लगा है। लोगों ने इस दौरान खुद का बचाव किया। रवीना टंडन वहां मौजूद लोगों के बीच घिरी दिखाई दीं। लोगों ने उनके ड्राईवर और एक्ट्रेस पर हमला भी किया। इस दौरान रवीना टंडन बार-बार कहती दिखाई दीं कि धक्का मत मारो। मुझे मत मारो।' वहां मौजूद एक पीड़ित ने यहां तक कहा कि मेरी नाक से खून बह रहा है।

उस इंसान ने दवा किया कि उनकी मां, बहन और भतीजी रवीना के घर के पास से गुजर रहे थे तभी उनके ड्राइवर ने उनकी मां पर गाड़ी चढ़ा दी। जब उन्होंने विरोध किया तो रवीना टंडन के ड्राईवर ने गाड़ी से बाहर निकलकर उसकी भतीजी और उसकी मां के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने रवीना टंडन के खिलाफ एफआईआर नहीं की है और उन्होंने मामले को आपस में सुलझाने को कहा है। वहीं पीड़ित ने न्याय की मांग की है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article