Janhvi Kapoor-Laksh Lalwani Video From Lag Ja Gale: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और एक्टर लक्ष्य लालवानी (Laksh Lalwani) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लग जा गले (Lag Jaa Gale) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जाह्नवी कपूर और लक्ष्य लालवानी इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन सब के बीच जाह्नवी कपूर और लक्ष्य लालवानी की फिल्म के सेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म लग जा गले के सेट से सामने आए वीडियो में क्या खास बात है।
Image Source: Reddit
सेट से लीक हुआ वीडियो
जाह्नवी कपूर और लक्ष्य लालवानी की फिल्म लग जा गले एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म लग जा गले के सेट से लीक हुआ एक वीडियो है। नए वायरल वीडियो में लक्ष्य और जाह्नवी को मुंबई की सड़कों पर बाइक चलाते हुए देखा जा सकता है। लक्ष्य सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं। तो वहीं जाह्नवी ने रेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। दोनों अपने सीन में पूरी तरह डूबे हुए लग रहे थे। जाह्नवी कपूर का लुक देखने के बाद लोग बस देखते ही रह गए। जाह्नवी कपूर और लक्ष्य के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। जाह्नवी कपूर और लक्ष्य का अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
यहां देखें जाह्नवी-लक्ष्य का वीडियो
कब रिलीज होगी फिल्म
जाह्नवी कपूर और लक्ष्य लालवानी की फिल्म लग जा गले की रिलीज को लेकर अभी कोई अधिकारिक अपडेट नहीं आया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये मूवी साल 2026 के सेकेंड हाफ में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है। फिल्म किस तारीख को रिलीज होगी इसे जानने के लिए अभी फैंस को इंतजार करना पड़ेगा।
