बॉलीवुड

'मैं डूब रही थी...' बॉलीवुड इंडस्ट्री से अचनाक गायब होने पर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी

Priyanka Chopra felt cornered in Bollywood: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि बॉलीवुड से प्रियंका चोपड़ा गायब हो गई थी। इस बारे में अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ दी है।

Image

pic credit- instagram

Priyanka Chopra felt cornered in Bollywood: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी को दखने के लिए लोग बेताब हैं। प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की आगामी मेगा-बजट एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'वाराणसी' में 'मंदाकिनी' का मुख्य किरदार निभा रही हैं। बता दें कि बॉलीवुड से प्रियंका चोपड़ा गायब हो गई थी। इस बारे में अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ दी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में सफल करियर के दौरान सब कुछ छोड़कर विदेश जाने का फैसला किया। वे ज्यादा मौके और अपनी सोच के मुताबिक काम चाहती थीं। इसलिए उन्होंने मुंबई और अमेरिका में दो घर बनाए। अब ये फैसला रंग लाया है। उनकी विदेश जाने और वापस लौटने की वजहों पर हमेशा सवाल उठते रहे हैं। हाल ही में जय शेट्टी से बातचीत में प्रियंका ने खुलकर बताया कि उन्हें इंडस्ट्री में 'घिरा हुआ' महसूस हो रहा था। उन्होंने कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री में सबके लिए मुश्किल है। ये राजनीतिक है, नेटवर्किंग पर चलती है और सिर्फ मौजूदा पल पर टिकी रहती है।'

बॉलीवुड इंडस्ट्री में डूब रही थीं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उस समय काम कम हो गया था और वे इमोशनली बचने के लिए बाहर निकलना चाहती थीं। उन्होंने कहा, 'मैं उस जगह पहुंच गई थी जहां अच्छा काम मिल रहा था, लेकिन लंबे समय तक चलने वाला कुछ नहीं दिख रहा था।' विदेश जाने का फैसला उनके लिए एकमात्र रास्ता था। प्रियंका ने बताया कि अमेरिका में विदेशी म्यूजिशियंस से मिलना उनके लिए बहुत बड़ा बदलाव था। 'विल.आई.एम और पिटबुल के साथ स्टूडियो में होना ऐसा लगा जैसे नई हवा मिल गई।' इससे उन्हें सिर्फ एक्टिंग के दायरे से बाहर निकलकर कुछ नया करने का मौका मिला। उन्होंने कहा, 'मुझे लगा जैसे मैं डूब रही थी, और अचानक मुझे बाहर निकाल लिया गया और मैं सांस ले सकी।'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article