बॉलीवुड

Janhvi Kapoor को हड़बड़ाहट में अस्पताल लेकर पहुंचा परिवार, तबीयत बिगड़ते ही एक्ट्रेस ने कैंसिल की फिल्मों की शूटिंग

Janhvi Kapoor Hospitalized: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद कपूर परिवार ने एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जाह्नवी कपूर फूड पॉइजनिंग से जूझ रही हैं। यह खबर अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगी है। यहां इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Janhvi Kapoor is Hospitalized

Janhvi Kapoor Hospitalized: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) को फूड पाइजनिंग हो गई है। एक्ट्रेस की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद कपूर परिवार ने जाह्नवी को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। एक्ट्रेस के फूड पॉइजनिंग से जूझने की खबर अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगी है। एक्ट्रेस के एक करीबी दोस्त ने उनकी हालत के बारे में जानकारी दी है। जाह्नवी कपूर बीते कुछ दिनों से ही काफी कमजोर हालत में थीं, इसी वजह से वह जिम और शूटिंग पर नहीं जा पा रही थीं। कुछ समय इंतजार करने के बाद अब फैमिली ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया है। यहां जाह्नवी के करीबी दोस्त के बयान पर नजर डालते हैं।

फूड पाइजनिंग का शिकार हुईं जाह्नवी कपूर

सोर्स ने बताया, 'यह फूड पाइजनिंग का एक गंभीर मामला है। बुधवार को, जान्हवी घर पर बिस्तर पर लेटी हुई थी, बहुत कमजोर और असहज महसूस कर रही थी। उन्होंने बुधवार को और हफ्ते के बाकी दिनों के लिए अपनी सभी डेट्स को कैंसिल कर दिया। जिसके बाद आज उन्हें और भी ज्यादा कमजोर महसूस हो रहा था। इसलिए, परिवार ने उन्हें अच्छा मेडिकल ट्रीटमेंट दिलाने का फैसला किया और अस्पताल में भर्ती कराया।'

इसी के साथ ही सोर्स ने आगे बताया, 'वह अब ठीक होने के लिए पूरा ट्रीटमेंट करवा रही हैं, हालांकि अभी भी वह बहुत कमजोर हैं और उन्हें शुक्रवार तक अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article