बॉलीवुड

बॉयफ्रेंड को लेकर भाई अर्जुन के घर पहुंचीं जाह्नवी कपूर, फैंस बोले- रिश्ता पक्का समझे

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 17, 2023, 11:41 AM IST

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जाह्नवी और शिखर साथ में ट्विनिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Image

Janhvi Spotted With Shikhar (credit pic: instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में कजिन भाई अर्जुन कपूर के घर पर बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट हुईं। शिखर और जाह्नवी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल अर्जुन ने अपने घर पर गैट टूगेदर रखा था। इस गैट टू गेदर में वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल भी शामिल हुए थे।

शिखर और जाह्नवी ट्विनिंग आउटफिट में नजर आए। एक्ट्रेस व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस में दिखाई दी। वहीं, शिखर भी व्हाइट कलर की शर्ट और डेनिम जींस में नजर आए। जाह्नवी शिखर के साथ पैपराजी से बचते हुए नजर आईं। दोनों साथ में एक ही कार में निकल गए। वरुण और नताशा भी कैजुअल आउटफिट में नजर आए।

शिखर और जाह्नवी साथ में हुए स्पॉट

शिखर और जाह्नवी का वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस वीडियो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन भूमि पेडनेकर के साथ द लेडी किलर में नजर आएंगे। इसके अलावा मेरी पत्नी के रीमेक में भूमि और रकुल प्रीत के साथ नजर आएंगी। जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म बवाल के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में जाह्नवी के साथ वरुण धवन लीड रोल में है। बवाल अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आया।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article