
Jailer Movie Review: रजनीकांत की 'जेलर' बनी ब्लॉकबस्टर, पहले दिन की छप्पर फाड़ कमाई
Jailer Movie Review & Rating in Hindi: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' (Jailer) आज 10 अगस्त को रिलीज हो गई है। फिल्म में रजनीकांत के साथ ही एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी लीड रोल में मौजूद हैं। इसी के साथ ही बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ भी फिल्म जेलर में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा रहे हैं। फिल्म को तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया गया है। रजनीकांत की इस फिल्म की हाइप देखने लायक है, फिल्म की रिलीज के दिन आज कई दफ्तरों की छुट्टी कर दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार कई जगह जेलर का एक-एक टिकट ब्लैक में 5000 रुपये तक में खरीदा जा रहा है। फिल्म को लेकर दर्शकों के भी जबरदस्त रिव्यू सामने आ रहे हैं। रजनीकांत की इस फिल्म को देखकर थिएटर्स में लोग नाचने-गाने लग गए हैं।
Jailer Box Office Collection Day 1 । Jailer Full Movie Review
रिलीज के पहले ही दिन रजनीकांत की फिल्म जेलर 25-30 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है, फिल्म की जबरदस्त एडवांस बुकिंग कलेक्शन देखने को मिली है। लगभग 13 करोड़ रुपये तो फिल्म ने रिलीज से पहले ही कमा लिए हैं। आइए ट्रेलर के रिव्यू और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।