Jailer box Office Collection: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) की मोस्ट अवेटेड फिल्म जेलर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शक बेसब्री से कर रहे थे। एक्टर की साउथ ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। जेलर को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रिस्पान्स मिला है। फिल्म में रजनीकांत के साथ राम्याकृष्णन,योगी बाबू, शिवाकुमार, मोहन लाल और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने पहले दिन 48.35 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म की बंपर ओपनिंग ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
Jailer Box Office Collection (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- OMG 2 Box Office Collection Day 2: गदर 2 की आगे अक्षय कुमार की ओएमजी 2 ने टेके घुटने, जानें दूसरे दिन की कमाई?
100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई रजनीकांत
फिल्म ने दूसरे दिन 25. 75 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने तीसरे दिन 35 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने तीन दिन में कुल मिलाकर 109 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया है। फिल्म का कोलावा गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।
जेलर में एक्टर ने रिटायर्ड पुलिस अफसर की भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्देशन निलेशन दिलीपकुमार ने किया है। एक्टर ने अपने दमदार अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया है। एक्टर ने 2 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। इससे पहले एक्टर की अन्नाथे रिलीज हुई थी। अन्नाथे को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म की कहानी भाई- बहन के रिश्ते पर आधारित थे।
