बॉलीवुड

OMG 2 को 'ए' सर्टिफिकेट मिलने पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- पहली एडल्ट फिल्म जो टीनएजर्स के लिए है

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 13, 2023, 04:23 PM IST

OMG 2: अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 रिलीज हो गई है। फिल्म को फैंस से लेकर क्रिटिक्स तक से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। एक्टर ने फिल्म रिलीज के 3 दिन बाद फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिलने पर चुप्पी तोड़ी है। एक्टर का कहना है कि ये पहली एडल्ट फिल्म है जो टीनएजर्स के लिए है जिसे हर स्कूल में दिखाया जाना चाहिए।

Image

Akshay Kumar reaction Omg 2 (credit pic: instagram)

OMG 2: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ओएमजी 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में अक्षय, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। मेकर्स ने हाल ही में अक्षय का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्टर थिएटर में जाकर लोगों से पूछते हैं कि आप लोगों की फिल्म कैसी लगी। इसके अलावा एक्टर फिल्म को सेंसर बोर्ड के ए सर्टिफिकेट देने पर भी बात करते हैं। एक्टर कहते हैं कि ये फिल्म सभी स्कूलों में दिखाई जानी चाहिए। फिल्म में अक्षय भगवान शिव से प्रेरित किरदार में नजर आ रहे हैं।

अक्षय ने फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिलने पर अपना रिएक्शन दिया। एक्टर ने कहा, कैसी लगी आप लोगों को मूवी? ये पहली एडल्ट मूवी है जो टीनएजर्स के लिए बनी है। ये फिल्म सभी स्कूलों में दिखाई जाना चाहिए। बहुत अच्छा लगा। बहुत बहुत शुक्रिया। आप लोग आए ये फिल्म देखने के लिए।

ओएमजी 2 को मिला था एडल्ट सर्टिफिकेट

ओएमजी 2 सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया था। दरअसल सेंसर बोर्ड आदिपुरुष की तरह फिल्म की आलोचना नहीं चाहता था। इस वजह से फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। पंकज त्रिपाठी ने कहा था कि फिल्म के U|A सर्टिफिकेट मिलना चाहिए था। ये फिल्म खासतौर पर 12 से 17 साल तक के बच्चों के लिए बनाई गई थी। ये फिल्म अपनी ऑडियंस तक पहुंच ही नहीं पाएगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article