बॉलीवुड

Jailer box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म जेलर ने की धुआंधार कमाई, 3 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 13, 2023, 12:17 PM IST

Jailer box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म जेलर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को फर्स्ट डे पर बंपर ओपनिंग मिली थी। तीन दिन में फिल्म 100 करोड़ में कल्ब में शामिल हो गई है। आइए जानते हैं फिल्म ने तीसरे दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

Image

Jailer Box Office Collection (credit pic: instagram)

Jailer box Office Collection: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) की मोस्ट अवेटेड फिल्म जेलर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शक बेसब्री से कर रहे थे। एक्टर की साउथ ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। जेलर को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रिस्पान्स मिला है। फिल्म में रजनीकांत के साथ राम्याकृष्णन,योगी बाबू, शिवाकुमार, मोहन लाल और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने पहले दिन 48.35 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म की बंपर ओपनिंग ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई रजनीकांत

फिल्म ने दूसरे दिन 25. 75 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने तीसरे दिन 35 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने तीन दिन में कुल मिलाकर 109 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया है। फिल्म का कोलावा गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

जेलर में एक्टर ने रिटायर्ड पुलिस अफसर की भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्देशन निलेशन दिलीपकुमार ने किया है। एक्टर ने अपने दमदार अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया है। एक्टर ने 2 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। इससे पहले एक्टर की अन्नाथे रिलीज हुई थी। अन्नाथे को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म की कहानी भाई- बहन के रिश्ते पर आधारित थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article