Jailer Box Office Collection: 550 करोड़ के पार हुई रजनीकांत की 'जेलर', अब इस सुपरहिट फिल्म को छोड़ेगी पीछे

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 22, 2023, 09:11 AM IST

Jailer Box Office Collection: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 550 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, जिसके साथ ही ऐसा करने वाली अब यह दूसरी तमिल मूवी बन गई है। आइए जेलर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Jailer box office collection 12: सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) की फिल्म जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। रजनीकांत की फिल्म ने कमाल कर दिया है। एक्शन, डायलॉग और एक्टिंग के मामले में फिल्म सुपरहित है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो गए है। फिल्म का क्रेज खत्म होने का नाम ले रहा है। तमिल सिनेमा में जेलर दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले सिर्फ रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म रोबोट 2.o ने ही 550 करोड़ की कमाई की थी। आइए रजनीकांत की फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Jailer Box Office Collection Day 12

Jailer Box Office Collection Day 12

ये भी पढ़ें-

जेलर ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल

फिल्म में मोहनलाल,जैकी श्रॉफ और शिवा राजकुमार कैमियो रोल में नजर आए। फिल्म में तमन्ना भाटिया का कोलावा सॉन्ग सुरपरहिट हो गया। फिल्म के गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म को तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया है। फिल्म में रजनीकांत के साथ राम्याकृष्णन, विनायकन और वशंत राथी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म ने 12वें दिन 7 करोड़ के लगभग कमाई की है।

End of Feed