Jacqueline Fernandez Love-Life: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) आज यानी 11 अगस्त के दिन अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। जैकलीन फर्नांडिस ने अपने करियर में कई हिट मूवीज देखकर लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। जैकलीन का नाम विवादों में ठग सुकेश चंद्रशेखर संग जुड़ने के बाद काफी लंबे समय तक रहा। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके साथ जैकलीन का नाम जुड़ चुका है। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम प्रिंस ऑफ बहरीन शेख हसन बिन राशिद अल खलीफा का है। जैकलीन फर्नांडिस ने काफी समय तक शेख हसन बिन राशिद अल खलीफा को डेट किया था। बॉलीवुड में कदम रखने के बाद इनका ब्रेकअप हो गया था। (Pic Credit: Supplied)
शेख हसन बिन राशिद अल खलीफा से ब्रेकअप होने के बाद जब बॉलीवुड में जैकलीन ने अपने करियर की शुरुआत की तो एक्ट्रेस का दिल साजिद खान पर आया था। साजिद खान और जैकलीन उस दौरान कई मौकों पर साथ देखे जाते थे। ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए। (Pic Credit: IMDb)
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान के साथ भी जैकलीन रिश्ते में रहीं। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। मगर जैकलीन को भी सलमान खान की मोहब्बत समझ नहीं आई और वो अलग हो गईं। (Pic Credit: IMDb)
बताया जाता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के प्यार में जैकलीन फर्नांडिस एक समय पागल थीं। सिद्धार्थ और जैकलीन की नजदीकियां फिल्म 'ए जैंटलमैन' के दौरान बढ़ी थीं। इसके अलग होने की वजह आज तक सामने नहीं आई है। (Pic Credit: IMDb)
ऐसी अफवाहें हैं कि जैकलीन फर्नांडिस ने 365 डेज के स्टार मिशेल मोरोन को डेट किया। दोनों को एक म्यूजिक वीडियो "मुड़ मुड़ के" में देखा गया था। गाने में दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आई। (Pic Credit: IMDb)
ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ नाम जुड़ने के बाद जैकलीन काफी बदनाम हुईं। बताया जाता है कि सुकेश ने जैकलीन को करोड़ों रुपये के गिफ्ट्स भी दिए। सुकेश आज भी जेल से जैकलीन को लव लैटर लिखता है। सोशल मीडिया पर इन दोनों की कई पिक्स भी मौजूद हैं। (Pic Credit: Instagram)