Bade Miyan Chote Miyan Box Office Prediction: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) br की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। अक्षय और टाइगर जमकर फिल्म की प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म में आलिया एफ और मानुषी छिल्लर लीड रोल में हैं। फिल्म अगले हफ्ते यानी 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के रिलीज से पहले ही बड़े मियां छोटे मियां के प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन कर दिया है।
Jackky Bhagnani Bade Miyan Chote Miyan (credit Pic: Instagram)
जैकी ने अपना ये वीडियो ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में जैकी अपने पिता के साथ गाड़ी में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में जैकी कहते हैं, मैं आपको मिला रहा हूं रीयल बड़े मियां और छोटे मियां से। जैकी के साथ उनके पिता वासु भगनानी नजर आए। प्रोड्यूसर वासु भगनानी कहते हैं, बड़े मियां छोटे मियां बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ का बिजनेस करेगी। जैक मुस्कुराने लगते हैं और कहते हैं तथास्तु।
बड़े मियां छोटे मियां तोड़ेगी इन फिल्मों का रिकॉर्ड
अगर ऐसा होता है तो बड़े मियां छोटे मियां शाहरुख खान की पठान और जवान का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इसके अलावा गदर 2 का रिकॉर्ड भी ब्रेक हो सकता है। अक्षय और टाइगर की फिल्म इस साल की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनमेंट मूवी है। फिल्म में साउथ सुपर स्टार पृथ्वीराज सुकुमार निगेटिव रोल में नजर आएंगे। पृथ्वीराज सुकुमार को नए अंदाज में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है।
