'बेबी जॉन' के खराब प्रदर्शन पर जैकी श्रॉफ ने तोड़ी चुप्पी, निर्माताओं को लेकर दिया बड़ा बयान

अभिनेता जैकी श्रॉफ ने फिल्म बेबी जॉन में खूंखार विलेन का किरदार प्ले किया था। जब बेबी जॉन के प्रोमोज सामने आए थे तब दर्शकों ने जैकी श्रॉफ की जमकर तारीफ की थी लेकिन फिल्म को वैसा रिस्पांस नहीं दिया। जैकी श्रॉफ ने फिल्म बेबी जॉन के खराब प्रदर्शन पर बात करते हुए निर्माताओं के लिए चिंता जताई है।

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ को दर्शकों ने कुछ दिनों पहले वरुण धवन की बेबी जॉन में खलनायक की भूमिका में देखा था। इस फिल्म को एटली ने अपने बैनर तले बनाया था, जिस कारण इसकी सफलता को निश्चित माना जा रहा था लेकिन बेबी जॉन को दर्शकों से पहले दिन से ही खराब रिस्पांस मिला और पहला वीकेंड खत्म करते-करते ये मूवी फ्लॉप घोषित हो गई। फिल्म बेबी जॉन की असफलता से मेकर्स और एक्टर्स को बड़ा धक्का लगा है। जैकी श्रॉफ ने फिल्म बेबी जॉन की असफलता पर बात करते हुए कहा है कि वो निर्माताओं के लिए चिंतित हैं क्योंकि उन्होंने काफी पैसे लगाए थे।

Jackie Shroff Baby John

जैकी श्रॉफ ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा है, 'जब भी कोई मूवी इतना खराब प्रदर्शन करती है, तो निर्माताओं को भारी नुकसान होता है। इतने बड़े प्रोजेक्ट्स में निर्माता भारी पैसा लगाते हैं और जब वो इसे रिकवर नहीं कर पाते हैं तो दुख होता है। एक कलाकार के तौर पर आप अच्छा काम करना चाहते हैं और दर्शकों से बदले में प्यार चाहते हैं। जब वो नहीं मिलता है तो थोड़ा बुरा लगना लाजमी है।'

End of Feed