Jab We Met 2: साल 2007 में करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म जब वी मेट सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में करीना ने गीत का कैरेक्टर प्ले किया था। आज भी फैंस को करीना का ये कैरेक्टर याद है। सुपरहिट क्लासिक फिल्म जब वी मेट के सीक्वल का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि इम्तियाज अली जब वी मेट 2 का निर्देशन कर सकते हैं। अब इस खबर पर फिल्म मेकर ने रिएक्शन दिया है।
Imtiaz Ali (Credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Chandramukhi 2 Box Office Collection Day 5: कंगना रनौत को मिला साउथ इंडिया का सहारा, पांचवे दिन चमकी किस्मत
इम्तियाज अली ने जब वी मेट 2 को लेकर खोली पोल
इम्तियाज अली ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा, मैं जब वी मेट का सीक्वल नहीं बना रहा हूं। उन्होंने कहा कि मेरे पास जब वी मेट 2 के लिए कोई कहानी नहीं है। मुझे इस बात की हैरानी है कि लोगों ने मुझसे बिना पूछे रिपोर्ट पब्लिश कर दी। मैंने भी कई रिपोर्ट्स में पढ़ा कि इम्तियाज जब वी मेट का सीक्वल बना रहे हैं। मुझे नहीं पता कि मैं इस बारे में क्या कहूं आगे देखते हैं क्या होता है।
रिपोर्ट में कहा गया था कि शाहिद और इम्तियाज अली के बीच में लगातार मीटिंग हो रही है। दोनों जल्द किसी प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो इम्तियाज और शाहिद 16 साल बाद फिर से साथ में नजर आएंगे। करीना और शाहिद इन दिनों अपने -अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी है।
