बॉलीवुड

Jaat First Review: साउथ के रंग में रंगा पंजाब का पुत्तर, एक्शन पर बजेंगी सीटियां... रुलाएंगे इमोशनल सीन्स

Jaat First Review: सनी देओल (Sunny Deol), रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और विनीत कुमार (Vineet Kumar) की एक्शन एंटरटेनर जाट सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म को दर्शक 10 अप्रैल की सुबह से देख पाएंगे। अगर जाट (Jaat Movie) से सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो सनी पाजी की ये एक्शन एंटरटेनर एक मास फेस्टिवल है। जिन दर्शकों को सनी देओल का एक्शन अवतार पसंद है, वो जाट देखने के लिए टिकिट जरूर खरीदें।

Image

Jaat Review in Hindi

Jaat First Review in Hindi: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) गदर 2 (Gadar 2) की बम्पर सफलता के बाद जाट लेकर दर्शकों के सामने आ रहे हैं, जिसका डायरेक्शन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार जैसे कलाकार अहम किरदारों में दिखाई देंगे। जाट के ट्रेलर से एक बात साफ थी कि इसमें सनी पाजी जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। अगर फिल्म से सामने आ रही ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो जाट फैंस की हर एक उम्मीद पर खरी उतरने के लिए तैयार है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आ रहे रिएक्शन्स के अनुसार, फिल्म जाट एक मास एंटरटेनर है जिसमें साउथ के रंग देखने के लिए मिलेंगे। (इसे भी पढ़ें: 68 साल की उम्र में ऐसी लगने लगी हैं सनी देओल की जान-ए-जिगर पूजा देओल, बदला पूरा चेहरा)

फिल्म जाट का ट्रेलर:

एक्स पर एक यूजर ने जाट का रिव्यू शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरे शब्दों को नोट कर लीजिए। जाट एक मसाला एंटरटेनर होने वाली है। फिल्म का पहला हाफ एक्शन और इमोशन से भरा हुआ है तो वहीं दूसरा हाफ थ्रिल से भरा हुआ है। अब तक दर्शकों ने जितनी भी एक्शन फिल्में देखी हैं, वो जाट के सामने फीकी हैं।' (इसे भी पढ़ें: Jaat Box Office Day 1 Prediction: सनी पाजी के करियर की 2nd बिगेस्ट ओपनर बनने को तैयार जाट, देखें आंकड़े)

दूसरे यूजर ने लिखा है, 'जाट देखने के दौरान रोंगटे खड़े होना लाजमी है। ये सनी पाजी की बेस्ट एक्शन मसाला एंटरटेनर है। इसमें उनकी एंट्री देखने वाली है। फिल्म के एक्शन सीन्स बेमिसाल हैं और इंटरवल के बाद दर्शक फिल्म दोबारा शुरू होने का इंतजार करते हैं। इस मूवी को किसी भी कीमत पर मिस न करें।'

अगर फिल्म जाट के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ट्रेड पंडितों के अनुसार, सनी पाजी और रणदीप हुड्डा की ये फिल्म पहले दिन लगभग 10 करोड़ का कारोबार करेगी। अगर फिल्म को पॉजिटिव पब्लिक माउथ का फायदा मिलता है तो इसकी कमाई में दूसरे दिन से भारी उछाल भी दर्ज हो सकती है। वैसे आप फिल्म जाट को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article