बॉक्स ऑफिस

Jaat Box Office Day 1 Prediction: सनी पाजी के करियर की 2nd बिगेस्ट ओपनर बनने को तैयार जाट, देखें आंकड़े

Jaat Box Office Day 1 Prediction: सनी दओल (Sunny Deol) की एक्शन एंटरटेनर जाट (Jaat Movie) सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म जाट को लेकर दर्शकों के बीच में जबरदस्त उत्साह है, जिसे देखकर ट्रेड पंडित काफी खुश हैं। ट्रेड पंडितों का कहना है कि फिल्म जाट पहले दिन अपने खाते में लगभग 10 करोड़ रुपये जोड़ेगी।

Image

Jaat Box Office Day 1

Jaat Box Office Day 1 Prediction: अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म जाट (Jaat Movie) बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा (Randeep Hudda) और विनीत कुमार (Vineet Kumar) जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म जाट का ट्रेलर दर्शकों को पसंद आया है और इसका एक्शन सिनेमाप्रेमियों के लिए लुभा रहा है। जाट का ओवरऑल बज देखने के बाद ट्रेड पंडित ये मान रहे हैं कि फिल्म जाट पहले दिन शानदार ओपनिंग लेगी और कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर डालेगी।

पहले दिन कितने करोड़ की कमाई करेगी सनी देओल की जाट:

अगर ट्रेड पंडितों की मानें तो सनी देओल की जाट को केवल टीयर 2 और 3 ही नहीं बल्कि टीयर 1 सिटीज में भी शानदार रिस्पांस मिलेगा। गदर 2 (Gadar 2) की बम्पर सफलता के बाद सनी देओल को देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं, जिसका भरपूर फायदा जाट को मिलने की उम्मीद है। जाट की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट्स देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 10 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रहेगी। फिल्म जाट को हिन्दी भाषा में बड़ी रिलीज मिलेगी, जिस कारण भी इसकी कमाई शानदार रहेगी।

सनी देओल की 2nd Biggest Opener बनने को तैयार Jaat

अगर जाट (Jaat Box Office) बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 10-11 करोड़ का कारोबार करने में सफल रहती है तो यह सनी देओल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर साबित होगी। इससे पहले रिलीज हुई सनी पाजी की गदर 2 ने पहले दिन 40 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे और उनकी बिगेस्ट ओपनर का खिताब अपने नाम कर लिया था। गदर 2 के बाद से ही सनी पाजी की फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और उसका फायदा सबसे पहले जाट को मिलता दिख रहा है। अगर जाट बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करती है तो बॉर्डर 2, गदर 3 और लाहौर 1947 को भी इसका फायदा मिलेगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article