जाट की रिलीज से पहले रणदीप हुड्डा ने बॉलीवुड को दिखाया आईना, बोले- 'कुछ नया नहीं है...'

Randeep Hooda comments on Bollywood: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर रणदीप इन दिनों अपनी आने वाली मूवी जाट की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर सामने आया था, जिसे लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया। इस बीच एक्टर रणदीप हुड्डा ने बॉलीवुड को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस इंडस्ट्री में कुछ नया नहीं है।

Randeep Hooda comments on Bollywood: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। रणदीप इन दिनों अपनी नई फिल्म जाट की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी में रणदीप विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले ही रणदीप की फिल्म जाट का ट्रेलर सामने आया था। इसमें जहां एक तरफ सनी देओल का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिला तो वहीं रणदीप हुड्डा बतौर विलेन छा गए। इस बीच एक्टर रणदीप हुड्डा ने बॉलीवुड को लेकर बड़ा बयान दे दिया है, जिस वजह से सभी लोग उनकी ही बातें कर रहे हैं।

rande

बॉलीवुड इंडस्ट्री पर बोले रणदीप हुड्डा

हाल ही में रणदीप हुड्डा एक इवेंट में गए थे जहां उनसे ये पूछा गया कि रि-रिलीज फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्यों परफॉर्म कर रही है। इसपर रणदीप ने ऐसा जवाब दिया कि लोग दंग रह गए। उन्होंने बताया कि वो इसे 'भेड़ चाल' मानते हैं अगर कोई एक चीज चल गई तो सभी लोग वही काम करने लगते है। स्त्री 2 के हिट होने के बाद अब सभी हॉरर कॉमेडी बना रहे हैं। वो इस चीज को गलत मानते हैं। ऐसी ही कई चीजों से बॉलीवुड में क्राइसिस चल रहा है।

End of Feed