Rajpal Yadav on Working With Same Director Again And Again: बॉलीवुड के कॉमेडी किंग राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। राजपाल यादव की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच राजपाल यादव का इंटरव्यू सामने आया है जो उन्होंने Zoom को दिया है। इस दौरान राजपाल यादव पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। राजपाल यादव ने इस इंटरव्यू के उन्होंने बताया कि वो प्रियदर्शन (Priyadarshan), डेविड धवन (David Dhawan) और राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) जैसे बड़े डायरेक्टर्स के साथ बार-बार काम क्यों करते रहे हैं।
Image Source: Zoom
ये भी पढ़ें: Exclusive: चेक बाउंस में राजपाल यादव ने किया बड़ा खुलासा, बोले 'वो लोग मुझे बर्बाद करने...'
इस वजह से करते है काम
एक्टर राजपाल यादव एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि Zoom को दिया इंटरव्यू है। राजपाल यादव ने Zoom को दिए इंटरव्यू में तीन डायरेक्टर्स प्रियदर्शन, राम गोपाल वर्मा और डेविड धवन के साथ बार-बार करने काम करने पर रिएक्शन दिया। राजपाल ने कहा कि इन तीनों के साथ उन्होंने लगभग 50 फिल्में की हैं। उन्होंने आगे कहा, 'जिस प्रोडक्शन हाउस के साथ एक बार काम किया, उसी प्रोडक्शन से दोबारा काम जरूर मिला। जितना शुक्रिया बोलूं, कम है। ईश्वर ने मेरी जिंदगी में कभी काम की कमी नहीं होने दी। जितना काम हो पाया, उतना काम मैंने मना भी किया और उतना काम आगे भी आता गया। अब कोशिश करेंगे कि कुछ और अच्छा कर पाएं।' राजपाल यादव का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है।
कब रिलीज होगी भूत बंगला?
एक्टर राजपाल यादव अपने इस इंटरव्यू के अलावा अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को लेकर भी चर्चा में है। इस फिल्म में राजपाल यादव बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाले हैं। राजपाल यादव की ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। राजपाल यादव के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
