सलमान के पिता सलीम खान के जन्मदिन पर Iulia Vantur ने शेयर की प्यारी तस्वीर, कैप्शन में लिखा, 'उन्होंने मुझे घर जैसा...'

Lulia Vantur Birthday Wishes for Salim Khan: बीते दिन यानी 24 नवंबर को बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गाज राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान ने अपना 89वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर यूलिया वंतूर ने भी सलीम खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए शानदार फोटो साझा की है।

Lulia Vantur Birthday Wishes for Salim Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के पिता और दिग्गज स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान (Salim Khan) का 24 नवंबर के दिन 89वां जन्मदिन था। इस खास को सलीम खान ने अपने परिवार के साथ बड़ी धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया। सलीम खान के जन्मदिन के मौके पर सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने भी अपने अंदाज में उन्हें बधाई दी। यूलिया वंतूर (Lulia Vantur) ने सलीम खान के साथ एक अनदेखी फोटो शेयर करते हुए एक बेहद प्यार पोस्ट भी साझा किया।

Salim Khan and Iulia Vantur

यूलिया वंतूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलीम खान के प्यारी पिक्चर साझा की। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि यूलिया वंतूर सलीम खान के कंधे पर अपना सिर झुकाए हुए दिखाई दे रही थी। यूलिया वंतूर ने सलीम खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट भी साझा किया। यूलिया वंतूर ने कैप्शन देते हुए लिखा, 'इस दुनिया में मेरे पसंदीदा लोगों में से एक सलीम खान को जन्मदिन की बधाई। इन्होंने मुझे इंडिया को घर जैसा फील कराया है। लीजेंड सलीम खान की मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी। सलीम खान एक ऐसे इंसान हैं, जिन्होंने एक खूबसूरत और एकजुट फैमिली के साथ-साथ शानर विरासत बनाई है।'

End of Feed