टीवी मसाला

Kapil Sharma से नाराज हैं ऑनस्क्रीन पत्नी Sumona Chakravarti! दोनों में बंद है बातचीत

कपिल शर्मा और सुमोना चक्रवर्ती ने 10 सालों तक साथ में काम किया है। दोनों फैंस की फेवरेट जोड़ी है। कपिल के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में सुमोना नजर नहीं आईं। एक्ट्रेस को शो पर नहीं देखकर फैंस हैरान हो गए। एक्ट्रेस ने कभी भी इस मुद्दे पर कभी भी खुलकर कोई बात नहीं की है।

Image

Sumona Chakravarti and Kapil Sharma (credit Pic: Instagram)

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' (The Great Indian Kapil Sharma Show) में अपनी टीम के साथ नजर आ रहे हैं। कपिल के नए शो में सुमोना ( Sumona Chakravarti) नहीं नजर आईं तो फैंस हैरान हो गए। शो पर उनकी और कपिल की क्यूट नोकझोंक लोगों को खूब पसंद आती है। सुमोना ने इस मुद्दे पर कभी खुलकर कोई बात नहीं की। उन्होंने बस इतना कहा कि शो में उनके 10 साल अच्छे बीते और वो अब कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं। हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कपिल शर्मा शो का हिस्सा नहीं होने से वो नाराज हैं।

रिपोर्ट में बताया कि सुमोना को लगा था कि शो के डिजटल वर्जन के लिए भी पूरी कास्ट को सेम रखा जाएगा। लेकिन उन्हें कपिल का कोई फोन नहीं आया। शो को सुनील ग्रोवर ने रिज्वाइन किया। कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा को कास्ट किया गया। लेकिन उन्हें कास्ट नहीं करने से वो हैरत में पड़ गई।

सुमोना को नहीं कपिल के शो के लिए कॉल

एक्ट्रेस के लिए ये बात काफी शॉकिंग थीं। शुरुआत में इस बात से काफी नाराज थीं। सूत्र ने आगे कहा, जो कुछ हुआ सुमोना उस बात से नाराज हैं और चुप होकर डील करने का फैसला लिया है इसलिए उन्होंने इस मामले पर कुछ नहीं कहने का फैसला लिया है। मीडिया और सोशल मीडिया पर उनसे कपिल के शो में नहीं दिखने के सवाल से वो काफी बुरा फील करती हैं। उन्होंने अपनी मर्जी से ये शो नहीं छोड़ा है। हालांकि सुमोना को कपिल से कोई गिलाशिकवा नहीं है। लेकिन तब से आज तक दोनों के बीच में कोई बात नहीं हुई है। सुमोना अपने करियर में आगे बढ़ रही हैं। वो रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आएंगी। शो में एक्ट्रेस खतरों से खेलती हुई नजर आएंगी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article