बॉलीवुड अदाकारा सुष्मिता सेन के साथ इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व चीफ ललित मोदी ने साल 2022 में कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं, जिन्होंने सबको हिलाकर रख दिया था। ललित मोदी और सुष्मिता सेन के रोमांटिक रिश्ते के बारे में किसी को पता नहीं था, जिस कारण दोनों की फोटोज इंटरनेट पर आग की तरह फैलीं। कुछ लोगों ने इन तस्वीरों को देखकर ये अंदाजा भी लगाया कि सुष्मिता सेन जैसी इतनी हसीन लड़की ललित मोदी के साथ क्यों होगी? इंटरनेट पर लोगों ने इन तस्वीरों को देखने के बाद सुष्मिता सेन को गोल्ड डिगर तक बुलाया लेकिन क्या सुष्मिता सेन पैसों के लिए ललित मोदी को डेट कर रही थीं? सुष्मिता के ऊपर लगे इन इल्जामों पर ललित मोदी ने खुद चुप्पी तोड़ी है और सच बताया है। (ये भी पढ़ें: 'Ramayana' में रणबीर कपूर को देख Imtiaz Ali ने की तारीफ, बोले 'वो कुछ भी कर सकता...')
Lalit Modi ने किया Sushmita Sen का बचाव
ललित मोदी ने अदाकारा सुष्मिता सेन का बचाव करते हुए कहा है कि जब लोग इस तरह के आरोप एक्ट्रेस पर लगा रहे थे तब उन्होंने खुलकर सुष्मिता का समर्थन किया था। ललित मोदी के अनुसार, सुष्मिता सेन कमाल की लड़की हैं, जिन्होंने अपने दम पर दुनिया में पहचान बनाई है और उन्हें ये सब करने की जरूरत नहीं है। (ये भी पढ़ें: ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के बाद सामने आया 'मास्टरशेफ' विनर Pankaj Bhadouria का वीडियो, कांपती आवाज में किया सबका शुक्रिया)
ललित मोदी के अनुसार, "सुष्मिता सेन बहुत ही खूबसूरत हैं और अपनी जिंदगी में अच्छा कर रही हैं। उनके पास इस प्लेनेट पर रहने वाले किसी भी इंसान से ज्यादा डायमंड हैं। वो बहुत ही अमीर लड़की हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सफलताएं दर्ज कराई हैं। वो किसी भी इंसान की गलत बाते एक्सेप्ट नहीं करेंगी। लोगों ने उन्हें गोल्ड डिगर जैसे तमगे दिए थे, जो बिल्कुल गलत थे। वो एकदम अलग लड़की हैं।"
ललित मोदी ने एक किस्सा शेयर करते हुए सुष्मिता सेन के बारे में कहा, "एक दफा मैं सुष्मिता के साथ बाहर गया था और मेरे पास बिल्कुल रुपये नहीं थे। उन्होंने हमारा बिल पे किया। लोग उन्हें गोल्ड डिगर कहते हैं लेकिन उन्होंने मेरा ख्याल रखा। वो कमाल की इंसान हैं, वो कैसे गोल्ड डिगर हो सकती हैं।"
