Shraddha Kapoor ने फोन के वॉलपेपर पर लगाई बॉयफ्रेंड Rahul Mody की तस्वीर !! फैन्स की नहीं हटीं नजरें

Shraddha Kapoor's Linkup With Rahul Mody: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया था। इस दौरान श्रद्धा कपूर के फोन के वॉलपेपर पर सभी लोगों की नजरें टिकी रहीं। श्रद्धा कपूर के फोन के वॉलपेपर पर उनके कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी की पिक्चर दिखाई दी।

Shraddha Kapoor's Linkup With Rahul Mody: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। श्रद्धा कपूर को बार-बार खबरें आ रही हैं कि वो राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। इन खबरों पर श्रद्धा कपूर ने एक बार भी खुलकर बात नहीं की है लेकिन राहुल मोदी संग रिश्ते में होने का इशारा वो कई बार दे चुकी हैं। हाल ही में सामने आया श्रद्धा कपूर का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर के लुक्स ने नहीं बल्कि उनके फोन के वॉलपेपर ने लोगों का ध्यान खींचा। एक्ट्रेस के फोन के वॉलपेपर पर श्रद्धा कपूर के कथित बॉयफ्रेंड की फोटो नजर आई।

Shraddha Kapoor's Phone Wallpaper

फोन के वॉलपेपर पर दिखी बॉयफ्रेंड राहुल मोदी की फोटो

मुंबई में स्पॉट हुईं श्रद्धा कपूर के फोन के वॉलपेपर पर सभी लोगों की नजरें गईं। इस दौरान देखा गया कि फोन के वॉलपेपर पर श्रद्धा कपूर के साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी नजर आए। फैन्स ने फोन के वॉलपेपर पर इस जोड़ी की फोटो देखकर इसे एकदम परफेक्ट बताया। इस दौरान श्रद्धा कपूर पिंक टॉप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। श्रद्धा कपूर की स्माइल ने भी वहां मौजूद फैन्स का दिल जीत लिया।

End of Feed