Shubman Gill नहीं इस शख्स को डेट कर रही हैं Sara Tendulkar? जानिए नाम

Sara Tendulkar Dating News: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि सारा शुभमन गिल को डेट नहीं कर रही हैं बल्कि उनकी लाइफ में कोई इंसान हैं।

Sara Tendulkar Dating News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) की लव-लाइफ को लेकर आए दिन तरह-तरह की न्यूज आती रहती हैं। कई रिपोर्ट्स में लगातार यह दावा किया जा रहा है कि सारा तेंदुलकर युवा क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubman Gill) के साथ रिलेशनशिप में हैं। इस बात में कोई शक नहीं कि शुभमन गिल इस समय लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। आईसीसी वर्ल्डकप 2023 में भी उनक अच्छा प्रदर्शन रहा। अब जो ताजा जानकारी सामने आई हैं उसके मुताबिक सारा तेंदुलकर, शुभमन गिल नहीं बल्कि किसी और शख्स को डेट कर रही हैं।

Shubman Gill-Sara Tendulkar

बॉलीवुड शादी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार सारा तेंदुलकर का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सारा के साथ खुशप्रीत सिंह भी हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने अटकलें लगाना शुरू कर दिया है कि सारा तेंदुलकर और खुशप्रीत सिंह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लोगों ने वीडियो पर कमेंट्स की बौछार करनी शुरू कर दी है। लोगों ने शुभमन गिल को लेकर भी रिएक्शन देते हुए कहा कि सारा ने कोई और बंदा चुन लिया है। बता दें वर्ल्डकप 2023 में भी दोनों को स्टेडियम में साथ में देखा गया था।

End of Feed