Sunny Deol Crying: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। चाहे उनकी आने वाली फिल्म हो या लव लाइफ फैंस उनके बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। पिछले दिन भारत के गोवा में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हुआ। जहां एक से बढ़ कर एक बॉलीवुड से लेकर टीवी हस्तियां आ पहुंची थी। ऐसे में सनी देओल ने भी इस अवार्ड फंक्शन में शिरकत की। अब इसी दौरान मंच पर एक्टर फूट-फूट कर रोने लगे। आखिर ऐसा क्या हुआ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
दरअसल कल मंच पर जब सनी देओल (Sunny Deol) पहुंचे तो उनसे जब पूछा गया की उनकी जर्नी जाने माने डाइरेक्टर्स के साथ कैसी रही। जिस पर एक्टर जवाब देत्ते हुए कहते हैं की मैं बहुत लकी रहा हूं, मैं बीएस इमोशनल हो जाता हूं जब मैं इस बारे में बात करता हूं। मैंने राहुल रवेल के साथ अपने करियर की शुरुआत की उन्होंने मुझे कई फिल्मों मेंकास्ट किया जो आज भी लोगों को याद है। हालांकि कई फिल्में फ्लॉप भी रही लेकिन आज मैं यहाँ उनकी वजह से खड़ा हूं।
फिल्म गदर ब्लॉकबस्टर हिट रही तभी से मेरे मेरा स्ट्रगल पीरियड शुरू हुआ था। लेकिन हार मान जाने का ना सोच कर मैं आगे बड़ा। मैंने बॉलीवुड में इस लिए एंट्री मारी क्यूंकि मैं कलाकार बनना चाहता था। मैंने पिता धर्मेंद्र की फिल्में देखि हैं उनकी तरह मैं बनना चाहता हूं। यही सब बोलते हुए एक्टर रोने लगे। ये देख वहां आई जनता भी इमोशनल हुई। जानकारी के लिए बता दें आखरी बार एक्टर गदर 2 में नजर आए थे जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई से तबाही मचा दी थी।
