'गजनी' की Asin जैसा होगा Rashmika Mandanna का हाल !! सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' का क्लाइमैक्स हुआ लीक?

Salman Khan's Sikandar: सलमान खान की आने वाली फिल्म 'सिकंदर' कई वजहों से सुर्खियों में बनी हुई है। 'सिकंदर' को कई रिपोर्ट्स में 'सरकार' की रीमेक बताया गया। अब ऐसे में 'सिकंदर' के रिलीज होने से पहले ही इसका क्लाइमेक्स की कहानी भी लीक हो गई है। इस मूवी का कनेक्शन आमिर खान की 'गजनी' से बताया जा रहा है।

Salman Khan's Sikandar: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की नई फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) की चर्चा जोरों पर है। मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर अभी तक जारी नहीं हैं लेकिन 'सिकंदर' के दो गाने यूट्यूब पर रिलीज कर दिए गए हैं। हाल ही में इस फिल्म का 'बम बम भोले' गाने ने लोगों ने बीच दस्तक दी है। कुछ दिनों पहले निर्माताओं ने 'सिकंदर' का टीजर पेश किया था, जिसकी तारीफ लोगों ने बार-बार की है। अब रिपोर्ट्स यह बता रही हैं कि सलमान खान की 'सिकंदर' के क्लाइमेक्स की कहानी लीक हो गई है।

Salman Khan's Sikandar and Asin

'गजनी' जैसी तो नहीं है 'सिकंदर' की कहानी

ए.आर. मुरुगदॉस ने कई सालों पहले आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गजनी' का भी निर्देशन किया था। फिल्म में आमिर खान और असिन की जोड़ी नजर आई थी। 'गजनी' में लीड एक्ट्रेस असिन के किरदार की मौक मेकर्स ने बहुत जल्द कराई थी। अब इंटरनेट पर कई लोगों का यह मानना है कि सलमान खान की 'सिकंदर' में भी रश्मिका मंदाना के किरदार की मौत हो जाएगी। फिल्म में रश्मिका मंदाना के किरदार की मौत होने के बाद काजल अग्रवाल की एंटी होगी। अब लोगों को लग रहा है कि 'सिकंदर' की कहानी 'गजनी' जैस ना हो।

End of Feed