Ranveer Singh's Don 3 Delayed: कई महीनों बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को लेकर घोषणा की गई थी कि 'डॉन 3' में उन्हें कास्ट किया गया है। 'डॉन' फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में रणवीर सिंह ने शाहरुख खान को रिप्लेस किया था। लोगों ने रणवीर सिंह की काफी आलोचना भी की थी। मगर रणवीर ने भी फैन्स से कहा था कि उन्हें भी एक मौका मिलना चाहिए। फिलहाल रणवीर सिंह फिल्म 'धुरंधर' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इस स्पाई थ्रिलर में रणवीर सिंह को अहम भूमिका में देखा जाएगा। अब जो खबरें सामने आई हैं उनके मुताबिक रणवीर सिंह की 'डॉन 3' (Don 3) की शूटिंग में अब देरी हो सकती है।
'डॉन 3' की शूटिंग में होगी देरी?
फिल्मफेयर से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी देते बताया है कि रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की शूटिंग में देरी होने की वजह से 'डॉन 3' का शूट भी प्रभावित हो रहा है। फरहान अख्तर ने इस मूवी को साल 2025 के मिड में शुरू करने का प्लान किया था, जो नहीं हो पाया है। कहा जा रहा है कि 'धुरंधर' की शूटिंग अभी आधी ही हुई है। फिल्म की शूटिंग इस साल सितंबर या अक्टूबर तक की जाएगी। ऐसे में अब पोर्टल से जुड़े सूत्रों के अनुसार 'डॉन 3' भी 'धुरंधर' की शूटिंग पूरी होने का इंतजार कर रही है। फरहान अख्तर भी 'डॉन 3' की शूटिंग में हो रही देरी को लेकर टेंशन में हैं।
'डॉन 3' का निर्देशन फरहान अख्तर द्वारा किया जाएगा। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में दिखाई देंगी। फिल्म में विलेन के किरदार के लिए मेकर्स ने विक्रांत मेस्सी को चुना है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स इस फिल्म को साल 2026 के सेकंड हाफ में रिलीज करेंगे।
