बॉलीवुड

ब्रेस्ट कैंसर से ठिक हो रही हैं ताहिरा कश्यप, लोगों से मिले प्यार का जताया आभार, हिना खान ने भी किया रिएक्ट

Tahira Kashyap Share Health Update: ताहिरा कश्यप( Tahira Kashyap) ने फैंस के साथ लेटेस्ट पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है" सभी के प्यार और प्रार्थनाओं की दुआ का असर हो रहा है। उन्होंने बताया कि मैं घर लौट आई हूं, एक खूबसूरत फोटो के साथ ताहिरा ने ये अपडेट शेयर की है।

Image

Tahira Kashyap Share Health Update

Tahira Kashyap Share Health Update: अभिनेता आयुष्मान खुराना ( Ayushmann Khurrana) की पत्नी ताहिरा कश्यप( Tahira Kashyap) को सात साल बाद दोबारा से ब्रेस्ट कैंसर हो गया था। कुछ ही दिन पहले उन्होंने अपने फैंस को बताया था कि उन्हें दोबारा से कैंसर उभर आया है जिसका इलाज अभी चल रहा है। हाल ही में ताहिरा ने अपनी हेल्थ पर अपडेट शेयर की है। उन्होंने बताया कि वह कैंसर से उभर रही हैं। उन्हें अब आराम है और वह घर लौट आई हैं। एक खूबसूरत फोटो के साथ ताहिरा ने फैंस का दिल भी खुश कर दिया है।

ताहिरा कश्यप( Tahira Kashyap) ने फैंस के साथ लेटेस्ट पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है" सभी के प्यार और प्रार्थनाओं की दुआ का असर हो रहा है। इसने अपना जादू कर दिखाया धन्यवाद, धन्यवाद, धन्यवाद। घर वापस आ गई हूँ और ठीक हो रही हूँ मैं आपमें से कुछ लोगों को जानती हूँ जो प्रार्थना कर रहे हैं और बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें मैं नहीं जानती और फिर भी मेरी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं उनका भी मैं धन्यवाद देता हूं। इसी तरह आप में से कुछ लोग मुझे जानते हैं और कुछ शायद नहीं जानते हों लेकिन मैं आप सभी के प्रति अपना आभार व्यक्त करती हूँ। और जब ऐसा संबंध बनता है जो वास्तविक रिश्ते से परे होता है तो उसे मानवता कहते हैं जो आध्यात्मिकता का सबसे खूबसूरत रूप है। फोटो में उन्होंने हाथ में सूरजमुखी का फूल पकड़ा हुआ है और वह कैमरे की तरफ देख रही हैं।

https://www.instagram.com/p/DIOiB9jTcpS/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

ताहिरा की इस पोस्ट पर उनके दोस्त और इंडस्ट्री के लोग जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। हिना खान ने ताहिरा का हौसला बढ़ाते हुए कॉमेंट किया है। अभिनेता राजकुमार राव, ट्विंकल खन्ना, मंदिरा बेदी, भूमि पेड़नेकर समेत कई स्टार्स ने कॉमेंट किए हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article