बॉलीवुड

Rajkummar Rao ने चुराई वरुण धवन की हीरोइन, Keerthy Suresh संग फैमिली एंटरटेनर में आएंगे नजर

Keerthy Suresh To Star in Rajkummar Rao's Next: बॉलीवुड के गलियारों से ताजा-ताजा जानकारी निकलकर सामने आई है कि बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ( Rajkummar Rao) की नेक्स्ट मूवी में साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) लीड रोल में दिखाई देंगी। राजकुमार राव की यह एक फैमिली एंटरटेनर मूवी होगी।

Image

Keerthy Suresh And Rajkummar Rao

Keerthy Suresh To Star in Rajkummar Rao's Next: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री में बन रही फिल्मों में मेकर्स अक्सर फ्रेश जोड़ियों को बड़े परदे पर ऑडियंस के बीच पेश कर रहे हैं। इन जोड़ियों में कइयों ने लोगों का दिल जीता तो कइयो की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दमदार नहीं लगी। ऐसे में अब रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि साउथ की फिल्मों की लोकप्रिय एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) और बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ( Rajkummar Rao) के साथ एक नई मूवी लगी है। मेकर्स ने इस फ्रेश जोड़ी को लेकर एक फैमिली एंटरटेनर बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

राजकुमार राव की नेक्स्ट में होंगी कीर्ति सुरेश

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक कीर्ति सुरेश हमेशा से ही ऑडियंस को इम्प्रेस करने में कामयाब रही हैं। निर्माता भी कीर्ति सुरेश की परफॉर्मेंस से बेहद खुश हैं। वहीं दूसरी ओर राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा एक नई स्क्रिप्ट की तलाश में थे। अब इस नए प्रोजेक्ट के लिए राजकुमार राव के अपोजिट कीर्ति सुरेश को कास्ट किया गया है। कीर्ति सुरेश की कास्टिंग भी मेकर्स ने फाइनल कर दी है। इस मूवी की शूटिंग को मेकर्स जल्द ही शुरू कर देंगे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कीर्ति सुरेश को कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'बेबी जॉन' में देखा गया था। इस फिल्म में कीर्ति सुरेश के साथ अभिनेता वरुण धवन नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही साबित हुई थी। वहीं दूसरी ओर राजकुमार राव को आने वाले दिनों में फिल्म 'भूल चुक माफ' में देखा गया जाएगा। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी नजर आएंगी। आज ही मेकर्स ने इस मूवी का ट्रेलर भी रिलीज किया है, जो फैन्स को काफी पसंद आया है

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article