Raghav Juyal-Shehnaaz Gill: बॉलीवुड एक्टर और डांसर राघव जुयाल (Raghav Juyal) 35 साल के हो गए हैं। 10 जुलाई को अभिनेता ने बड़ी धूमधाम के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया। राघव ने अपने फ्रेंड्स और सेलेब्स के लिए जन्मदिन पर शानदार पार्टी भी होस्ट की थी। बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद राघव जुयाल एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। दोनों का एक-दूसरे के हाथों में हाथ देखने के बाद लोगों ने इनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ajay Devgn की टॉप 5 ओपनर्स में एंट्री से चूकी 'धमाल 4', नंबर 1 पर अब भी इस फिल्म का कब्जा)
राघव जुयाल और शहनाज गिल एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट! (Pic Credit: Insatgram)
शहनाज गिल को डेट कर रहे हैं राघव जुयाल!
राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में शहनाज गिल शामिल हुई थीं। वहां फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े लोग भी मौजूद थे। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान पार्टी के बाद दोनों के राघव जुयाल और शहनाज गिल ने खींचा। राघव और शहनाज का पार्टी से बाहर निकलते वीडियो खूब वायरल हो रहा है। एक क्लिप में राघव, शहनाज का हाथ पकड़कर उन्हें भीड़ से बचाते हुए कार की तरफ ले जा रहे हैं। ये वीडियो देखकर फैंस फिर से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा करने लगे हैं। कई लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि राघव और शहनाज दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी दोनों में से किसी ने भी रिश्ते में होने की खबरों की पुष्टि नहीं की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Aditya Roy Kapur के हाथ लगी एक धांसू म्यूजिकल लव-स्टोरी, ये डायरेक्टर संभालेगा कमान)
वर्कफ्रंट की बात करें तो राघव जुयाल अब साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' में विलेन के रोल में दिखाई देंगे। यह एक्शन फिल्म श्रीकांत ओडेला द्वारा डायरेक्ट की गई है। अभी इसे 21 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की प्लानिंग है। हालांकि खबरों की मानें तो इस फिल्म की रिलीज सितंबर तक टाल दी जा सकती है। इसके अलावा राघव जुयाल के पास शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' भी है, जिसमें उन्हें अहम रोल में देखा जाएगा।
