बॉडीकॉर्न ड्रेस में परिणीति चोपड़ा को देखकर चौंके फैंस, वायरल वीडियो की वजह से उड़ी प्रेग्नेंसी की अफवाह

Parineeti Chopra pregnant: बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा न्यूयॉर्क से लौट आई हैं और मुंबई में शूटिंग कर रही हैं। अदाकारा परिणीति चोपड़ा की एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद फैंस उनकी प्रेग्नेंसी की बातें कर रहे हैं। इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा का पेट बाहर निकलता दिख रहा है, जिस कारण ऐसी बातें हो रही हैं।

Parineeti Chopra pregnant: अदाकारा परिणीति चोपड़ा ने कुछ समय पहले आप नेता राघव चड्ढा के साथ शादी करके घर बसाया है। दोनों की पहली मुलाकात एक इवेंट के दौरान हुई, जिसके बाद ये दोस्त बन गए और फिर इनकी दोस्त प्यार में तब्दील हो गई। परिणीति चोपड़ा शादी के बाद से ही लगातार भारत से बाहर हैं और कभी-कभी यहां आ रही हैं। बीते दिनों वो न्यूयॉर्क से लौटकर आई हैं और अब उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है। परिणीति चोपड़ा को 13 सितम्बर के दिन सेट पर स्पॉट किया गया, जहां से सामने आया उनका वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा पिंक रंग की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। परिणीति चोपड़ा हमेशा से ही क्यूट दिखती रही हैं और एक बार फिर से उनकी क्यूटनेस ने लोगों का दिल जीत लिया है।

Parineeti Chopra

वीडियो को देखने के बाद परिणीति चोपड़ा की प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे हैं फैंस

अदाकारा परिणीति चोपड़ा का ये वीडियो जब से इंटरनेट पर सामने आया है, तब से लगातार फैंस कयास लगा रहे हैं कि अदाकारा प्रेग्नेंट हैं। असल में परिणीति चोपड़ा बॉडीकॉर्न ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, जिसमें उनका पेट थोड़ा सा निकला हुआ है। लोग परिणीति चोपड़ा का ये वीडियो देखने के बाद बोल रहे हैं कि उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस जल्द ही खुशखबरी सुनाने वाली है। आप परिणीति चोपड़ा का वायरल होता वीडियो नीचे देख सकते हैं...

End of Feed