बॉलीवुड

बॉलीवुड में भांजे Imran Khan का कमबैक करवाएंगे मामा Aamir Khan? इस Rom-Com मूवी पर लगाएंगे पैसा

Imran Khan Comeback Movie: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इस समय फिल्में प्रोड्यूस करने में लगे हैं। अब खबर सामने आ रही है कि वह अपने भांजे इमरान खान की कमबैक रोम-कॉम मूवी को भी प्रोड्यूस करने वाले हैं। यहां इस फिल्म को लेकर सामने आई अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Imran Khan to Make Comeback In OTT Rom-Com Produced By Aamir Khan, Reports

Imran Khan Comeback Movie: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान (Imran Khan) के कमबैक का इंतजार बीते काफी समय से किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर स्टार का वापसी के लिए यूजर्स कई ट्रेंड भी चला रहे हैं। अपनी रोम कॉम मूवीज और अच्छी कॉमेडी टाइमिंग के लिए मशहूर इमरान खान के फैंस के लिए अब एक गुड न्यूज सामने आ रही है। एक्टर जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाले हैं। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर अपने सुपरस्टार मामा आमिर खान के प्रोडक्शन वाली एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में एक्टिंग करते नजर आने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा कुछ रिपोर्ट्स सामने नहीं आई हैं। हालांकि ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म बॉक्स ऑफिस नहीं बल्कि एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी। अभी फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारी आना बाकी है। यहां इस अपडेट पर ही एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- पिता की आत्महत्या से बेसुध मलाइका अरोड़ा को गले लगाएंगे ये दोस्त, टूटे कांच की तरह बिखरे अरोड़ा परिवार का थामेंगे हाथ

दानिश असलम के डायरेक्शन में बनेगी फिल्म

पीपिंग मून की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस अनटाइटल्ड रोम-कॉम फिल्म को दानिश असलम डायरेक्ट करने वाले हैं। जिन्होंने पहले 2010 की कॉमेडी 'ब्रेक के बाद' में इमरान खान और दीपिका पादुकोण के साथ काम किया था।। अब एक बार फिर वह इमरान खान को ही डायरेक्ट करने वाले हैं। इस रोम कॉम फिल्म के लिए अभी किसी लीड एक्ट्रेस के नाम को कन्फर्म नहीं किया है।

फैंस एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख को इमरान खान के साथ देखना चाहते हैं। दोनों एक साथ फिल्म 'जाने तू या जाने ना' में नजर आए थे। आमिर खान इस फिल्म को अपने प्रोडक्शन बैनर तले बनाने वाले हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी का आखिरी प्रोजेक्ट लापता लेडीज सुपरहिट साबित हुई है। बॉक्स ऑफिस पर फेल होने के बाद इस फिल्म को ओटीटी पर फैंस का काफी प्यार मिला है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article