मृणाल ठाकुर-पूजा हेगड़े के बाद Varun Dhawan की रोमांटिक-कॉमेडी में हुई Tv की इस 'नागिन' की एंट्री, जानिए नाम

This Actress to Star in Varun Dhawan's Next: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक वरुण धवन की नेक्स्ट रोमांटिक कॉमेडी मूवी के लिए मेकर्स ने तीसरी एक्ट्रेस को फाइनल कर लिया है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े पहले से मौजूद हैं।

This Actress to Star in Varun Dhawan's Next: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता वरुण धवन अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'बेबी जॉन' (Baby John) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कालिस के निर्देशन में बनी इस मूवी में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ सहित कई एक्टर्स लीड रोल में दिखाई दिए थे। 160 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनकर तैयार हुई 'बेबी जॉन' 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार करने में नाकाम रही। 'बेबी जॉन' के फ्लॉप होने के बाद वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपने पिता डेविड धवन (David Dhawan) के निर्देशन में बनने वाली रोमांटिक कॉमेडी की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में अब मेकर्स ने टीवी सीरियल में 'नागिन' का रोल निभा चुकी एक नई एक्ट्रेस की एंट्री करा दी है।

This Actress to Star in Varun Dhawan's Next After Mrunal Thakur and Pooja Hegde

वरुण धवन स्टारर में हुई मौनी रॉय की एंट्री

ईटाइम्स वरुण धवन की नेक्स्ट के लिए निर्माताओं ने टीवी इंडस्ट्री की 'नागिन' उर्फ मौनी रॉय (Mouni Roy) को कास्ट करने का मन बनाया है। इस मूवी में मौनी रॉय को थर्ड लीड एक्ट्रेस का रोल ऑफर हुआ है। इस मूवी में मौनी रॉय से पहले मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की कास्टिंग पहले से हो चुकी है। अब वरुण धवन की इस मूवी में तीनों एक्ट्रेसेस की कास्टिंग हो चुकी है।

End of Feed