Khushi Kapoor Dating Vedang Raina: बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर जल्द एक्टिंग करियर में डेब्यू करने वाली है। खुशी अपनी पर्सनल और प्रोफेशल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खुशी का नाम उनके कोस्टार वेदांग रैना के साथ जुड़ रहा है। खुशी और वेदांग जोया अख्तर की द आर्चीज में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वेदांग और खुशी एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर एक- दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते रहते हैं। खुशी और वेदांग कई इवेंट्स में भी साथ नजर आ चुके हैं।
Khushi with Vedang Raina (credit Pic: instagram)
वेदांग से पहले खुशी का नाम सिंगर एपी डिल्लों के साथ जुड़ा था। वेदांग पेशे से मॉडल और सिंगर है। उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। खुशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। खुशी और वेदांग जोया अख्तर की कॉमिक सीरीज में लीड रोल में है।
द आर्चीज के को स्टार को डेट कर रही हैं खुशी कपूर
द आर्चीज 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। द आर्चीज में सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, मिहिर अहूजा, अदिती सहगल मुख्य भूमिका में हैं। फैंस को द आर्चीज के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। द आर्चीज अमेरिकन कॉमिक सीरीज है जिसका हिंदी रीमेक बनाया गया है। द आर्चीज के अलावा खुशी द गढ़वाल राइफल्स में सुजीत देओल के साथ नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन हिमांशु बिनकर करेंगे। वहीं, वेदांग आलिया भट्ट की जिगरा में नजर आएंगे।
