SCOOP: Jaya Bachchan बनीं Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai Bachchan की दूरियों की वजह?

Jaya is the reason of Aish-Abhishek Fight: बॉलीवुड के गलियारों से सामने आ रही खबरों की मानें तो अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की लड़ाई इतनी बड़ चुकी है कि विश्व सुंदरी ने बच्चन परिवार का घर छोड़ दिया है। इनसाइडर्स की मानें तो ऐश और जया (Jaya Bachchan) में काफी समय से बातचीत बंद है। कुछ लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि जया की वजह से ऐश-अभिषेक के बीच दूरियां आई हैं।

Jaya is the reason of Aish-Abhishek Fight: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की फैमिली लाइफ इन दिनों लगातार खबरों में बनी हुई है। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच इन दिनों अनबन चल रही है, जिस कारण ये कपल अलग होने की सोच रहा है। जूम टीवी के हाथ लगी ताजा रिपोर्ट की मानें तो ये अनबन इतनी बढ़ गई है कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने पति का घर छोड़ दिया है। ऐश ने ये फैसला बेहद परेशान होकर लिया है। ऐश के इस फैसले ने जहां लोगों को चौंकाया है तो वहीं हर किसी के दिमाग में ये सवाल भी है कि ऐसी क्या वजह है जिसके चलते ये कपल एक-दूसरे से इतना दूर हो गया।

Aish Ahishek Jaya

Aish Ahishek Jaya

अगर जूम के हाथ लगी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट की मानें तो अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के बीच आई दरार की वजह जया बच्चन (Jaya Bachchan) हैं। जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन में काफी समय से बोलचाल बंद है। ये दोनों समाज के सामने तो बातें कर लेती हैं लेकिन घर पर ये एक-दूसरे से एक शब्द भी बोलना पसंद नहीं करती हैं। जया और ऐश के बीच आई दूरियां समय के साथ इतनी बढ़ती चली गईं कि अभिषेक इनमें फंसते चले गए। अभिषेक बच्चन काफी समय से मां और पत्नी के बीच फंसे हुए थे और चीजें ठीक करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वो इसमें सफल न हो पाए और अंत में उनकी पत्नी उनसे दूर हो गई।

End of Feed