बॉलीवुड

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt बेटी राहा को लेकर पहुंचे नए घर, कैमरा देख चिड़चिड़ी हुईं कपूर खानदान की नन्ही परी

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हाल ही में नया घर के दौरे पर पहुंचे। कपल के साथ उनकी बेटी राहा भी नजर आईं। वीडियो में आलिया ने अपनी बेटी राहा को गोद में उठा रखा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में राहा के एक्सप्रेशन पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Ranbir-Alia(Credit Pic: Instagram)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। कपल हाल ही में अपने बेटी राहा (Raha) के साथ नजर आया। कपल अपने नए घर के बाहर नजर आया। मुंबई के बांद्रा में करीब 250 करोड़ में कपल का नया घर बनकर तैयार हो रहा है। इस घर में अभी काम चल रहा है। कपल नए घर के दौरा करने पहुंचा था। इस दौरान कपल के साथ उनकी बेटी राहा भी नजर आईं। सोशल मीडिया पर तीनों का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में रणबीर और आलिया कैजुल आउटफिट में नजर आए।

आलिया अपनी बेटी राहा को गोद में लिए हुए नजर आईं। एक्ट्रेस के साथ उनकी पति रणबीर कपूर और सासु मां नीत कपूर भी नजर आईं। कैमरे को देखकर राहा काफी परेशान नजर आ रही हैं। इस वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, राहा को क्या हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा, हमेशा इसके एक्सप्रेशन ऐसा क्यों रहता है। तीसरे यूजर ने लिखा, राहा का फेस हमेशा ऐसा क्यूं रहता है। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि राहा बेहद क्यूट लग रही हैं। उनके एक्सप्रेशन कमाल के हैं।

रणबीर-आलिया वायरल वीडियो

रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल दिवाली के शुभ अवसर पर अपने नए घर में शिफ्ट होगा। आलिया ने बेटी राहा को साल 2022 में 6 नवंबर को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के एक साल बाद कपल ने बिटिया का चेहरा दिखाया था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर-आलिया अपने-अपने काम में बिजी हैं। रणबीर कपूर रामायण में नजर आएंगे। इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। आलिया भट्ट जिगरा की शूटिंग कर रही हैं। जिगरा में आलिया के साथ वेदांग रैना मुख्य भूमिका में हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article