Farhan Akhtar and Shibani Dandekar Pregnancy: फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और उनकी दूसरी पत्नी शिबानी डांडेकर (Shibani Dandekar's Pregnancy) अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाले हैं। ऐसी ही खबरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। अभी तक प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर फरहान या शिबानी की तरफ से कोई भी सूचना नहीं मिली है। न ही दोनों ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर रिएक्ट किया है। हालांकि कुछ मीडिया पोर्टल यह दावा कर रहे हैं, शिबानी जो 44 साल की है, अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती हैं। यह भी पढ़ें- तलाक के बाद क्या कर रही हैं फरहान अख्तर की पहली बीवी अधुना भवानी? 'डॉन' डायरेक्टर ने 16 साल बाद छोड़ा था हाथ
गौर करने वाली बात यह है कि फरहान अख्तर आज 9 जनवरी 2024 को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने बर्थडे के मौके पर भी एक्टर ने इसको लेकर कुछ नहीं कहा है। अब फैंस इस गुड न्यूज के कन्फर्मेशन का इंतजार कर रहे हैं।
क्या सच में प्रेग्नेंट हैं शिबानी डांडेकर?
एक लीडिंग पोर्टल के अनुसार, फिल्म मेकर फरहान अख्तर और उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाले हैं। हालांकि अभी भी फैंस इस बॉलीवुड कपल से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि फरहान अख्तर पहले से ही दो बेटियों के पिता है। फरहान और उनकी पहली पत्नी अधुना भवानी ने शाक्य और अकीरा, दो बेटियों को जन्म दिया था। 51 साल के फरहान अख्तर अब तीसरी बार पिता बन सकते हैं। हमें भी अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।
