दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के घर जन्म लेगा बेबी बॉय!! गिफ्ट की फोटो देखकर नेटिजन्स ने लगाए कयास

Deepika-Ranveer is expecting a baby boy: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल पेरेंट्स बनने के लिए बेताब हैं। इस समय सोशल मीडिया पर गिफ्ट्स के कलेक्शन की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि कपल के घर के बेबी बॉय जन्म लेगा।

Deepika-Ranveer is expecting a baby boy: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की पसंदीदा जोड़ियों में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल पेरेंट्स बनने के लिए तैयार हैं। सुनने में आ रहा है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इसी साल सितंबर के महीने में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। फैन्स भी इस कपल को पेरेंट्स बनते हुए देखने के लिए बेताब हैं। इस समय दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए कई तरह की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Deepika-Ranveer is Expecting Baby Boy

इस समय सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसे देख लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बेबी बॉय का स्वागत करने वाले हैं। यह कयास कपल को मिल रहे गिफ्ट्स की एक फोटो वायरल होने के बाद लगाए गए हैं। यह नीले धागों में लिपटे और नीली मछली के आभूषणों से सजे उपहारों का एक कलेक्शन है।

End of Feed