बॉलीवुड

Aazaadi Ki Kahaani Mirchi Ki Zubaani Season 2: सेलेब्स सुनाएंगे स्वतंत्रता सेनानी की अनसुनी कहानी, जानें कब से शुरू हो रहा है शो?

Aazaadi Ki Kahaani Mirchi Ki Zubaani Season 2: रेडियो मिर्ची पर आजादी के 77वें साल को खास तरीके से सेलिब्रेट किया जा रहा है। आजादी की कहानी मिर्ची की जुबानी सीजन 2 आज से ऑनएयर हो गया है। शो में स्वतंत्रता सेनानी की कहानी को सेलेब्स द्वारा सुनाया जाएगा। शो का आखिरी एपिसोड 15 अगस्त को स्ट्रीम होगा।

Image

Aazaadi Ki Kahaani Mirchi Ki Zubaani Season 2 (credit Pic: Instagram)

Aazaadi Ki Kahaani Mirchi Ki Zubaani Season 2: भारत के मोस्ट पॉपुलर रेडियो स्टेशन मिर्ची पर आजादी की कहानी मिर्ची की जुबानी सीजन 2 नए अंदाज के साथ शुरू हो गया है। इस खास कैंपेन के जरिए 77वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाएगा। शो की शुरुआत 9 से 15 अगस्त से होगी। मिर्ची पर आजादी की 49 कहानियां अलग-अलग सेलिब्रिटी द्वारा सुनाई जाएगी। इसमें भारत के वीर पुत्रों की कहानियों को सुनाया जाएगा कि कैसे उन्होंने भारत को आजादी दिलाई। आप इन कहानियों को गाना एप पर देख सकते हैं।

इस कैंपेन में तापसी पन्नू, मनीष पॉल, चिराग पासवान, शिवराज सिंह चौहान, शेखर सुमन, विक्रांत मैसी, चित्रागंदा सिंह, गुरमीत चौधरी, सोनाली कुलकर्णी, सलीम खान, पीयूष मिश्रा, राजपाल यादव, उर्वशी रौतेला, मिलिंद सोमान,सनी कौशल समेत कई कलाकार जुड़ेंगे। हर दिन एक नए स्वतंत्रता सेनानी की कहानी को सुनाया जाएगा।

मिर्ची पर चल रहा है खास प्रोग्राम

azadi

azadi

इस लिस्ट में बीना दास, रानी रश्मोनी, कन्हैयालाल भट्टाचार्य, सरस्वती राजामनी, नानीबाला देवी, बेगम हजरत महल समेत कई सेनानियों की कहानी को सुनाई जाएगा। इस अनुभव को यादगार बनाने के लिए मिर्ची सेलेब्स के वीडियो किल्प भी शेयर करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्दश्य सिर्फ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाना ही नहीं बल्कि इन कहानियों के जरिए हर भारतीयों को प्रेरित करना भी है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article