Priyadarshan संग Akshay Kumar के नए प्रोजेक्ट के लिए इन 3 हसीनाओं में लगी रेस, जानिए कौन मारेगा बाजी

Akshay Kumar's next With Priyadarshan: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) के साथ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में लीड रोल के लिए मेकर्स ने तीन हसीनाओं को कंसीडर किया है।

Akshay Kumar's next With Priyadarshan: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की बीती कई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल देखने को मिला है। कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ टाइगर श्रॉफ, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए। फिल्म को 300 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाया गया था। अब अक्षय कुमार के साथ डूबते करियर को बचाने के लिए मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने उनके साथ एक हॉरर कॉमेडी के लिए हाथ मिलाया है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में लीड रोल के लिए तीन अदाकाराओं का नाम सामने आया है।

Akshay Kumar's next project with Priyadarshan

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार के अपोजिट इस हॉरर कॉमेडी के लिए तीन अदाकाराओं के नाम सामने आए हैं। प्रियदर्शन को लगता है कि फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट आलिया भट्ट को कास्ट किया जाए। इसके अलावा कियारा आडवाणी और साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश का नाम भी इस फिल्म के लिए कंसीडर किया गया है। हालांकि अभी तक मेकर्स ने लीड एक्ट्रेस के नाम की घोषणा नहीं की है।

End of Feed