बॉलीवुड

Mrunal Thakur और Siddhant Chaturvedi देर रात हाथों में हाथ डाले वॉक करते आए नजर, लोगों ने रिलेशनशिप में होने के लगाए कयास

Mrunal Thakur And Siddhant Chaturvedi: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) को मुंबई में देर रात एक-साथ देखा गया है। इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों को लग रहा है कि मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी रिलेशनशिप में हैं।

Image

Siddhant Chaturvedi-Mrunal Thakur

Mrunal Thakur And Siddhant Chaturvedi: बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फिल्मों से ज्यादा लव-लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। सेलेब्स के अफेयर की खबरें आए दिन आती रहती हैं। हाल ही में इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी को मुंबई में देर रात साथ में देखा जा सकता है। इतना ही नहीं दोनों एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले वॉक करते भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को वायरल होने के बाद लोगों ने इनके रिश्ते में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।

वीडियो में मृणाल ठाकुर को सिद्धांत चतुर्वेदी को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। इंटरनेट पर वीडियो ने वायरल होने के बाद तहलका मचा दिया है। कई लोगों में कमेंट्स में लिखा है कि क्या दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि रिलेशनशिप में होने की खबरों पर मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ओर से अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी को जल्द ही संजय लीला भंसाली की म्यूजिकल ड्रामा में एक साथ देखा जाएगा। यह फिल्म संजय लीला भंसाली के बैनर तले बनाई जाएगी। फिल्म का निर्देशन रवि उद्यावर करेंगे। रवि इससे पहले दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की 'मॉम' को डायरेक्ट कर चुके हैं।

आने वाले दिनों में मृणाल ठाकुर के पास साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की नई फिल्म भी है। वो जल्द ही हुमा कुरैशी के साथ फिल्म 'पूजा मेरी जान' में भी दिखाई देंगी। इसके अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी के पास नेटफ्लिक्स की फिल्म 'खो गए हम कहां' है। फिल्म में उन्हें अनन्या पांडे के साथ देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article