Alia Bhatt Reacts on Jee Le Zaraa being Shelved: फरहान अख्तर की मच अवेटेड फिल्म जी ले जरा (Jee Le Zaraa) का बीते काफी समय से इंतजार हो रहा है। फिल्म में आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा एक साथ नजर आने वाले हैं। इसकी यूनीक कास्टिंग की वजह से ही फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंड काफी बढ़ गई थी। हालांकि बार-बार डिले होने के बाद फिल्म के बंद होने तक की नौबत आती दिख रही है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म जी ले जरा (Jee le Zaraa Movie) को लेकर एक अपडेट शेयर किया है।
Is Jee Le Zaraa Shelved? Alia Bhatt Reacts
यह भी पढ़ें- Exclusive: Rajkummar Rao ने 'पुश्तैनी' के लिए पैसे की जगह मांगी ये चीज, निर्देशक विनोद राउत ने किया खुलासा
एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि क्या सच में फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा ठंडे बस्ते में चली गई है? तो उन्होंने जवाब दिया कि हर चीज का एक सही समय होता है..।' यहां आलिया भट्ट के बयान पर एक नजर डालते हैं।
आलिया भट्ट ने किया ये खुलासा
फिल्म के बार बार डिले होने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए, एक्ट्रेस ने कहा कि 'एक अच्छी कहानी और मजबूद टीम की वजह से हमारा इरादा फिल्म का बनाना है। हालांकि समय की कमी है जो ऐसा होने से रोक रही है। कभी-कभी हर चीज के लिए एक समय और जगह होती है, और आपको बस एक साथ आने के लिए सही समय का इंतजार करना होता है। लेकिन, मुझे लगता है कि हर किसी के दिल में इरादा यह सुनिश्चित करना है कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो। किसी न किसी दिन, हमें बस समय का पता लगाने की जरूरत है।'
