बॉलीवुड

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal wedding: बेटी की शादी में शामिल ना होने की खबरों Shatrughan Sinha ने खोली जुबान, बोले 'मैं क्यों नहीं जाऊंगा...'

Shatrughan Sinha Attend Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal wedding: कई दिनों से अफवाहें है कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी में एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा शामिल नहीं होंगे। इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए अब शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वो अपनी पर गर्व करते हैं और वो शादी में जरूर शामिल होंगे।

Image

Shatrughan Sinha Attend Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal wedding

Shatrughan Sinha Attend Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा लंबे समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर छाई हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल की शादी 23 जून को होने जा रही है। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि सोनाक्षी सिहा की शादी से एक्ट्रेस का परिवार खुश नहीं है। अफवाहें थी कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी में पिता शत्रुघ्न सिन्हा शामिल नहीं होंगे। जूम से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि वो बेटी की शामिल में जरुर शामिल होंगे।

जूम से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि उनकी बेटी हमेशा उन्हें अपनी ताकत बताई है। इतना ही नहीं शत्रुघ्न सिन्हा को अपनी बेटी पर गर्व है। यही वजह है कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी की शादी में जरूर शामिल होंगे। शादी में ना शामिल होने की खबरों पर शत्रुघ्न सिन्हा ने रिएक्शन देते हुए कहा, 'मुझे क्यों नहीं जाना चाहिए? मैं अभी भी मुंबई में हूं। मैं अपनी बेटी की ताकत हूं। सोनाक्षी और जहीर को एक साथ जिंदगी गुजारनी है. वे एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं।' बेटी की शादी में शामिल होने की अफवाह फैलाने वालों को शत्रुघ्न सिन्हा ने 'खामोश' कहा। उन्होंने यहां तक कहा कि इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की बात करें तो आज यानी 20 तारिक से फंक्शन शुरू होने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा के बांद्रा स्थित घर पर हल्दी सेरेमनी होने वाली है। इस फंक्शन में केवल परिवार के लोग और करीबी दोस्त मिलकर 50 लोग शामिल होंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article