बॉलीवुड

'बॉर्डर 2' के बाद Sunny Deol ने अनाउंस की नई फिल्म, साउथ डायरेक्टर Gopichand Malineni संग मिलाया हाथ

Sunny Deol Next With Gopichand Malineni: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फैन्स को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने एक धांसू एक्शन मिल के लिए साउथ निर्देशक गोपीचंद मल्लिनेनी (Gopichand Malineni) संग हाथ मिला लिया है। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी।

Image

Sunny Deol Next With Gopichand Malineni

Sunny Deol Next With Gopichand Malineni: 90 के दशक के जाने-माने एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) ने 2023 के फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) से धांसू कमबैक किया। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 'गदर 2' की सफलता के बाद सनी देओल के साथ हरकोई काम करने के लिए बेकरार है। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सनी देओल ने तेलुगु डेब्यू की तैयारी शुरू कर दी है। सनी देओल ने अपकमिंग फिल्म के लिए साउथ निर्देशक गोपीचंद मल्लिनेनी (Gopichand Malineni) संग हाथ मिला लिया है।

सनी पाजी ने इंस्टाग्राम पर नया पोस्टर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'देश की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म के लिए रास्ता बनाएं। एक्शन सुपरस्टार सनी देओल की फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मल्लिनेनी करेंगे। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू की जाएगी।' सनी देओल स्टारर की नई घोषणा के बाद अब फैन्स की बेताबी बढ़ गई है। एक यूजर ने लिखा, '2024 में नए-नए सरप्राइज मिल रहे हैं।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'सनी और दक्षिण कॉम्बो फायर।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल जल्द ही फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आएंगे। फिल्म 'लाहौर 1947' का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। 'लाहौर 1947' में प्रीति जिंटा और अली फजल भी होंगे। 'लाहौर 1947' के अलावा सनी देओल के पास फिल्म 'बॉर्डर 2' भी है। इस फिल्म की घोषणा मेकर्स ने 13 जून को की थी। यही नहीं फिल्म 'रामायण' में सनी देओल को रामभक्त हनुमान की भूमिका में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article