Akshay Kumar's Fees for Bhooth Bangla: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने जाने-माने डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ लगभग 14 सालों के बाद हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) के लिए हाथ मिलाया। आज यानी 17 अप्रैल के दिन यह मूवी दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी में अक्षय कुमार को अहम रोल में देखा जा रहा है। फिल्म में और भी कई एक्टर्स मौजूद हैं, जिन्हें अच्छा-खासा स्क्रीनटाइम मिला है। कई रिपोर्ट्स में यह बार-बार बताया गया कि अक्षय कुमार ने फिल्म 'भूत बंगला' के लिए अपनी फीस घटाई है। तो चलिए जानते हैं आखिर इन खबरों में कितनी सच्चाई है।
'भूत बंगला' के लिए अक्षय कुमार की फीस (Pic Credit: IMDb)
'भूत बंगला' के लिए अक्षय कुमार ने घटाई अपनी फीस
कोइमोई की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार ने फिल्म 'भूत बंगला' के लिए अपनी फीस कम की है। बताया जा रहा है कि अभिनेता भी ऐसा करने के राजी हुए। अक्षय कुमार इन दिनों इस हॉरर कॉमेडी के माध्यम से कॉमेडी जोनर में वापसी कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने अपनी फीस इसके मुताबिक एडजस्ट की है। (इसे भी पढ़ें: Bhooth Bangla: पेड प्रीव्यू मामले में 'स्त्री 2'-'धुरंधर 2' की तरह मजबूत पकड़ बना पाएगी Akshay Kumar की फिल्म, यहां समझें पूरा गणित)
रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय ने अपनी पिछली फिल्म 'जॉली LLB 3' के मुकाबले अपनी फीस में 28.5% की बड़ी कटौती की है 'जॉली एलएलबी 3' के लिए उन्होंने 70 करोड़ रुपये चार्ज किए थे लेकिन 'भूत बंगला' के लिए उन्होंने अपनी फीस घटाकर 50 करोड़ रुपये की। (इसे भी पढ़ें: वामशी पेडिपल्ली की एक्शन मूवी को इस दिन से शुरू करेंगे Salman Khan !! दर्शक भी हैं बेताब)
जानिए 'भूत बंगला' का बजट
अक्षय कुमार स्टारर 'भूत बंगला' का बजट 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 16 करोड़ रुपये के लगभग कमाई कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिल्म वीकेंड में अच्छा प्रदर्शन दिखाने में सफल रहेगी। अक्षय कुमार के अलावा इस मूवी में वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
