Bhooth Bangla: पेड प्रीव्यू मामले में 'स्त्री 2'-'धुरंधर 2' की तरह मजबूत पकड़ बना पाएगी Akshay Kumar की फिल्म, यहां समझें पूरा गणित

Movies Paid Preview: 'स्त्री 2' और 'धुरंधर 2' को पेड प्रीव्यू से मिली सफलता के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' दर्शकों की इम्प्रेस कर शानदार कमाई करने में सफल रहती है या नहीं?

Movies Paid Preview: 'स्त्री 2' और 'धुरंधर 2' जैसी फिल्मों की जबरदस्त सफलता को देखने एक बाद पेड प्रीव्यू का ट्रेंड फिर से वापस आ गया है। सिनेमाघरों में रिलीज होने से एक दिन पहले देखने का ट्रेंड पहले साउथ सिनेमा और हॉलीवुड के दर्शकों में पॉपुलर रहा है। वहीं दूसरी ओर अब हिंदी मार्किट में भी यह ट्रेंड धीरे-धीरे अपनाया जा रहा है। आदित्य धर की 'धुरंधर: द रिवेंज' ने फिल्ममेकर्स और थिएटर मालिकों को बड़े टाइटल्स के पेड प्रीव्यू के मौके मिलने लगे हैं। ऐसा ही कुछ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर 'भूत बंगला' के मेकर्स ने किया। मेकर्स ने 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) के लिए 16 अप्रैल को रात 9 बजे से पेड प्रीव्यू शुरू करने की घोषणा की। दर्शकों की ओर से फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला रहा है। पेड प्रीव्यू न सिर्फ टिकटों की बिक्री के मामले में मकेर्स को एक एक्स्ट्रा फायदा देता देता है बल्कि दर्शकों के बीच भी उत्साह बढ़ाने की एक नई पहल भी है।

Paid previews of Movies

'भूत बंगला' दे पाएगी 'स्त्री 2'-'धुरंधर 2' को टक्कर

पेड प्रीव्यू ट्रेंड्स की हो रही है वापसी

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' से पहले आमिर खान की '3 इडियट्स', शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की 'चेन्नई एक्सप्रेस', और श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' ने पेड प्रीव्यू के माध्यम से शानदार कमाई की थी। खास बात यह है कि रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने इन सभी फिल्मों को पेड प्रीव्यू से होने वाली कमाई के मामले में मात दी। पेड प्रीव्यू के आर्थिक पहलू को देखते हुए सिनेपोलिस इंडिया के कमर्शियलाइजेशन हेड आशीष मिश्रा ने जूम से बात करते हुए बताया कि हिंदी सिनेमा किस तरह पेड प्रीव्यू ट्रेंड को अपना रहा है। यह केवल साउथ इंडस्ट्री और हॉलीवुड मूवीज की मार्किट का हिस्सा था।

End of Feed