Ira Khan-Nupur Wedding : Ira Khan ने संगीत सेरेमनी में पति Nupur की बाहों में हाथ डाल ली ग्रैंड एंट्री, लुक पर फिदा हो गए फैंस

Ira-Nupur Sangeet Ceremony : इरा खान और नूपुर शिखरे ने कल रात उदयपुर में ग्रैन्ड संगीत इवेंट किया जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। इरा ने बेहद खास अंदाज में अपने पति के साथ संगीत इवेंट में एंट्री ली। वहीं उनके लुक पर सभी की निगाहें टिकी रह गई।

Ira-Nupur Sangeet Ceremony : आमिर खान( Aamir Khan) की लाड़ली बेटी इरा खान( Ira Khan) आज उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाली है। कपल शाही शादी के सभी ईवेंट धूमधाम से मना रहा है। इरा की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कल दिन में जहां इरा-नूपुर के हाथ पर मेहंदी लगी और पाजामा पार्टी हुई वहीं कल रात को कपल ने ग्रैन्ड संगीत फंक्शन किया। इस ईवेंट पर इरा-नूपुर ने अपने एंट्री से महफ़िल लूट ली।

Ira-Nupur Sangeet Ceremony

इरा खान और नूपुर शिखरे ने कल रात उदयपुर में ग्रैन्ड संगीत इवेंट किया जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। इरा ने बेहद खास अंदाज में अपने पति के साथ संगीत इवेंट में एंट्री ली। इरा ने जहां ब्लू फूल वर्क लहंगा पहना हुआ था जिसके ऊपर उन्होंने महरून रंग का शाही शॉल ओढ़ा हुआ था जो उनके लुक में चार चाँद लगा रहा था। इसी के साथ उन्होंने मेकअप को मिनमल रखते हुए डार्क लिपस्टिक लगाई हुई थी। वहीं पति नूपुर ने गोल्डन-ब्लैक रंग का ब्लैज़र पहना था। इस लुक में कपल बेहद प्यारे लग रहे थे उनकी एंट्री पर सभी मेहमानों ने तालियाँ बजाई।

End of Feed